UPSSSC Vacancy: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश में वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC Vacancy 2026

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश में वन विभाग में वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर निकल गए इस भर्ती से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होने वाली है। जो लोग सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह अच्छा मौका है।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 708 पद भरे जाने वाले हैं। इसमें वनरक्षक सामान्य चयन के 318 और वन्य जीव रक्षक सामान्य चयन के 10 पद हैं। इसी तरह से वनरक्षक विशेष चयन के 329 और वन्य जीव रक्षक विशेष चयन के 51 पद रखे गए हैं।

क्या चाहिए योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कुछ शर्ते रखी गई है जिन्हें पूरा करना आवश्यक है।

क्या है आयु सीमा

आवेदन करने वाली उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

क्या लगेगा शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवार को केवल 25 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। किसी भी विशेष वर्ग के लिए शुल्क में छूट का कोई भी नियम नहीं है।

क्या होने चाहिए शारीरिक मापदंड

पुरुष में सामान्य ओबीसी और एससी वर्ग की उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेंटीमीटर और सीना 84 से 89 सेमी के बीच होना चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लंबाई 160 मीटर और सीना 82 से 87 सेंटीमीटर तय किया गया है।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर Recruitment और Live Advertisement का ऑप्शन नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद Forest Guard/ Wildlife Guard Recruitment 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • अब सारी जानकारी फॉर्म में दर्ज करें।
  • जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड करें।
  • एक बार सारी जानकारी चेक करें और उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैसे होगा चयन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन होगा। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक सारे चरण पूरे करेगा उसी का चयन किया जाएगा।

महिलाओं उम्मीदवारों में सामान्य ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर और वजन 45 से 58 किलोग्राम। वहीं एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए लंबाई 147 सेंटीमीटर का वजन 45 से 58 किलोग्राम रखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews