नए साल के जश्न के चलते नोएडा में धारा 163 लागू, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लिया जाएगा कड़ा एक्शन

नए साल के सेलिब्रेशन को देखते हुए नोएडा में धारा 163 लागू कर दी गई है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Uttar Pradesh

नए साल का जश्न देश भर में पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। लगभग हर शहर में इस दिन पार्टी का माहौल देखने को मिलता है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाता है। इसी कड़ी में नोएडा में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है।

कमिश्नरेट के अधिकारियों ने धारा लागू करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अपर पुलिस उपायुक्त कानून एवं व्यवस्था ने शांति भंग करने और अन्य तरीके से माहौल खराब करने वालों की रात हवालात में कटवाने की सख्त हिदायत पुलिस कर्मियों को दी है।

नोएडा में 163 लागू

अपर पुलिस उपायुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर को नए वर्ष का कार्यक्रम शुरू होने से 1 जनवरी को इसके खत्म होने तक धारा 163 लागू रहेगी। इस बीच पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्तों की पूर्व अनुमति के बिना 5 से ज्यादा की संख्या में कोई भी जुलूस नहीं निकालेगा। सरकारी कार्यालयों के आसपास एक किलोमीटर की परिधि में ड्रोन से शूटिंग पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी।

लाउडस्पीकर के नियम

शासन द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि 40 से 75 डेसीबल और रेजिडेंशियल इलाकों में दिन में 55 और रात में 45 डेसीबल, औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75 डेसीबल और रात में 70 डेसीबल, व्यावसायिक क्षेत्र में दिन में 65 और रात में 55 डेसीबल, साइलेंट जोन में में दिन में 50 डेसीबल और रात में 40 डेसीबल से अधिक नहीं रखी जा सकती। सार्वजनिक स्थान पर होने वाली पूजा पाठ, जुलूस, नमाज और अन्य धार्मिक आयोजनों पर रोक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews