उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 2 करोड़ 80 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि यह गांजे की खेप ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से लाई गई थी।
Uttarakhand Police

उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘नशा मुक्त देवभूमि’ के संकल्प के तहत नशे के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए भी थे। इस बीच, उधमसिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 करोड़ 80 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसओजी रुद्रपुर और रुद्रपुर कोतवाली ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कैंटर वाहन नशे की खेप लेकर गुजरने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि यह भारी मात्रा में गांजा ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से लाया गया था और इसे रुद्रपुर में सप्लाई किया जाना था।

कैसे पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा?

एसएसपी अजय गणपति ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत गई है। जनपद में अब तक की गांजे के खिलाफ जब्त की गई यह सबसे बड़ी खेप है। रविवार सुबह पुलिस के मुखबिर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों पर पैनी नजर रखी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कैंटर UP81 FT 5851 को रोका गया और जब जवानों ने वाहन की तलाशी ली तो अंदर छिपा कर सुटली के गट्ठरों में 18 प्लास्टिक के कट्टों में और तीन स्कूल के बैग में गांजा भरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपी क्रमश: संजय गुप्ता, डीटू यादव और मोहित यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने की अपील

पुलिनस ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ हमारा अभियान जारी है और हम जिले की जनता से अपील करते हैं कि आपके घर के आसपास, कहीं भी चल रहे अवैध नशे के कारोबार की जानकारी स्थानीय पुलिस, जिला पुलिस के माध्यम से दे सकते हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews