हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹11.80 करोड़ की धनराशि की स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले 2027 की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैनबसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के हरिद्वार में 2027 में होने जा रहे हैं कुंभ मेले का आयोजन भव्य और दिव्य होने वाला है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले 2027 की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैनबसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड बहादराबाद में चंडी देवी मंदिर डेवलपमेंट प्लान (फेज 1) में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं और पहुंच का विकास के निर्माण कार्य हेतु ₹3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं और पहुंच का विकास (रूट 1 और 2) के निर्माण कार्य हेतु ₹2.19 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर हेतु नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित व्यक्तियों हेतु एक स्थायी रैन बसेरा बनाए जाने हेतु ₹70.55 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा, चम्पावत के परिसर में पार्क के निर्माण हेतु ₹70.55 लाख तथा जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस कार्यालय, उत्तरकाशी के अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹2.74 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

सड़क मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चु में आंतरिक सी०सी० मार्ग एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु ₹96.39 लाख तथा घुर्चु गोरिला मंदिर से असुरदेव से कांडा हेतु बन्दा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु धनराशि ₹97.37 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews