राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, ई केवाईसी ना होने पर भी मिलेगा राशन, मंत्री ने जारी किए ये निर्देश

अगर राशन कार्ड धारकों का अंगूठे या रेटिना स्कैन ना होने के चलते ईकेवायसी पूरा नहीं हो पाया है तब भी लाभार्थियों को राशन का लाभ मिलेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है।
ration card e-kyc

Ration Card Holder eKYC :उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपका तय समय पर ई-केवाईसी नहीं हो पाया तो भी आपको मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा, किसी भी हालत में राशन रोका नहीं जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी अधूरी होने पर भी किसी भी राशन कार्ड धारक का राशन नहीं रोका जाएगा। विभाग ने इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने ईकेवायसी की लास्ट डेट 30 नवंबर 2025 तय की है। ईकेवाईसी के लिए सदस्यों को नजदीकी सरकारी विक्रेता की दुकान में जाकर बायोमैट्रिक पहचान दर्ज करनी होगी। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

ई केवाईसी नहीं हुई तो भी मिलेगा राशन: रेखा आर्या

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राशन वितरण की नई व्यवस्था के तहत अगर आपकी ई-केवाईसी अभी तक अंगूठे के निशान या रेटिना स्कैन न हो पाने की वजह से पूरी नहीं हो पाई है, तो चिंता न करें। आपका राशन वितरण रोका नहीं जाएगा, आपको निर्धारित समयानुसार पूरा राशन मिलेगा ।जिनके घर के मुखिया रोजगार कारण घर पर मौजूद नहीं हैं, अथवा जो अत्यंत बुजुर्ग या असाध्य रोगी हैं, उन सभी के लिए राहत के प्रावधान हैं। इस बारे में मैंने विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया है। विभाग ने सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।30 नवंबर की समय सीमा के बाद भी राशन मिलेगा और आपकी ई-केवाईसी के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। राशन वितरण में कोई भी बाधा नहीं होगी।सुनिश्चत करें कि इस जानकारी को अपने पड़ोसी और परिचित सभी राशन कार्डधारकों तक पहुंचाएं।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews