Uttarakhand: 3 IAS समेत 6 अफसरों के दायित्व में बदलाव, विजय कुमार बने अपर सचिव गृह, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड में 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
IAS Transfer

उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा और पीसीएस समेत सचिवालय सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। इसमें विजय कुमार जोगदाण्डे, डॉ. आनंद श्रीवास्त्व, विनोद गिरी गोस्वामी, सुंदर लाल सेमवाल, सुनील सिंह, महिमा रौंकली शामिल है।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत, इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कुछ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड के 3 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदरी

  • विजय कुमार जोगदांडे IAS (2012): अब तक अपर सचिव-आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, स्टाफ ऑफिसर- मुख्य सचिव, उत्तराखंड और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपर सचिव, गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • डॉ. आनंद श्रीवास्तव, IAS (2013): अपर सचिव-राजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण से अपर सचिव-नागरिक उड्डयन की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अपर सचिव, राजस्व विभाग के पद से मुक्त कर दिया गया है।
  • विनोद गिरी गोस्वामी, IAS (2017): अपर सचिव-शहरी विकास, आवास विभाग, निदेशक-शहरी विकास निदेशालय देहरादून और मुख्य कार्यपालक अधिकारी-भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण पर थे। अपर सचिव-आवास विभाग के पद से मुक्त कर दिया गया है। बाकी जिम्मेदारियां उनके पास बनी रहेंगी।

अन्य 3 अधिकारियों को भी नया जिम्मा

  • सुन्दर लाल सेमवाल, PCS: अपर सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग, समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक-बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और आयुक्त-दिव्यांगजन के पद पर थे। अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
  • सुनील सिंह, सचिवालय सेवा: अपर सचिव-राजस्व एवं गृह विभाग की जगह अपर सचिव-आवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
  • महिमा रौंकली, सचिवालय सेवा: अभी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थीं। अपर सचिव-राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews