अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय से ज्यादा लोगों को पसंद आया सांड, आखिर क्या है मामला…

अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय से ज्यादा लोगों को पसंद आया सांड, आखिर क्या है मामला…

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। दीपावली भले ही बीत गई है, लेकिन अब भी त्योहार का रंग उतरा नहीं है। रोशनी और मिठाई अब भी बची है और साथ में इस जगमगाते पर्व की यादें, ढेर सारी तस्वीरों के रूप में। इन्हीं तस्वीरों को साझा करते हुए बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बताया कि उनकी दिवाली कैसी रही।

Padma Award: कंगना रनौत, अदनान सामी, रानी रामपाल पद्मश्री से सम्मानित

बिग बी ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद है। इनमें अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन (Jaya Bachchan), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai), आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan), श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) इनके बेटे अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda)  नज़र आ रही हैं। इस परफेक्ट फैमिली पिक्चर की सभी बहुत तारीफ कर रेह हैं। लेकिन वहीं कई लोगों का ध्यान बैकग्राउंड में लगी एक बड़ी सी तस्वीर पर भी गया है।

दरअसल ये एक खूबसूरत फ्रेम में सजे हुए सांड (bull) की तस्वीर है। इसे देखकर फैन्स सोच में पड़ गई कि अब तक घोड़े, कुत्ते या शेर की तस्वीरें तो काफी देखी है लेकिन आखिर सांड की तस्वीर का क्या औचित्य है। उसपर अगर हम आपको बताएं कि इस तस्वीर की कीमत करीब 4 करोड़ रूपये हैं, तो शायद आपके होश ही उड़ जाएं। दरअसल ये बुल आर्टवर्क बनाया है जाने माने आर्टिस्ट मंजीत बावा ने, और इसकी कीमत करोड़ों में हैं। मंजीत बावा का अधिकांश आर्ट वर्क इंडियन माइथोलॉजी और सूफी फिलॉसफी पर आधारित रहा है। उनकी बनाई तस्वीरों में प्रकृति, पशु पक्षी और देवी देवताओं को काफी स्थान मिला है। बड़े बड़े ऑक्शन में उनकी पेंटिग्स करोड़ों में नीलाम होती है। अमिताभ बच्चन की फैमिली फोटो में ये बुल पेंटिग सबसे ज्यादा उभरकर सामने आई है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews