Video : विराट कोहली ने अनुष्का से कहा “ये चांद सा रोशन चेहरा,” फिर हुआ ये…

virat kohli anushka sharma

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। विराट कोहली (Virat kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की लव स्टोरी और फिर शादी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके विरूष्का आज भी एक दूसरे के साथ उतने ही रोमांटिक दिखते हैं, जैसे सालों पहले लगते थे। एक बार फिर उनकी केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीतने के लिए तैयार है।

Raj Kundra Case: शिल्पा शेट्टी ने पहली बार जारी किया अपना बयान, कही ये बड़ी बात

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की खूबसूरती की तारीफ और मोहब्बत का इजहार करने में कभी नहीं चूकते। इस बार भी उन्होने सारी दुनिया के सामने  उन्हें “चांद सा रोशन चेहरा” कहा है, जिसपर अनुष्का ब्लश करती हैं और फिर दोनों डांस करने लगते हैं। दरअसल ये एक विज्ञापन है, जिसमें फिर से ये जोड़ी साथ नजर आएगी। इस विज्ञापन में जब अनुष्का विराट के सामने आती हैं तो वो उनको निहारते रह जाते हैं। पूछने पर कि “क्या देख रहे हो” विराट कहते हैं “ये चांद सा रोशन चेहरा।” इसके बाद दोनों हाथों में हाथ डाल डांस करने लग जाते हैं। इस एड में यो कपल स्टनिंग लग रहा है और पिंक ड्रेस में अनुष्का हमेशा की तरह बेइंतिहा खूबसूरत नजर आ रही है। इस रियल लाइफ कपल को रील लाइफ में देखना हमेशा रोमांचक होता है, और एक बार फिर इनके बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री सभी को इम्प्रेस करने के लिए तैयार है।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews