अजब-गजब: प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका ने उठाया ये कदम, गांववालों के सामने आई सच्चाई तो हो गए हैरान

Love

Love Story : प्यार इंसान को अंधा बना देता है। यह एक ऐसा एहसास होता है, जिसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। प्यार एक ऐसी शक्ति है जो हमें बदल सकती है। इससे हमें ताकत मिलती है। इसके लिए इंसान मौत तक से लड़ने को तैयार हो जाता है। इश्क में डुबे इंसान को सही और गलत की परवाह नहीं रह जाती है। जिसका एक अनोखा उदाहरण हम सभी देख ही रहे हैं कि कैसे सचिन के प्यार में पड़ी सीमा हैदर पाकिस्तान की सीमा पार कर उसके पास सारे जोखिम उठाते हुए चली आई। इसी बीच एक और ताजा मामला बिहार से सामने आया है। जिसे सुनकर आपको आश्चर्य तो होगा ही। साथ ही, आप हैरान भी रह जाएंगे।

अनोखी घटना से लोग आश्चर्यचकित

दरअसल, बिहार के पश्चिमी चंपारण छोटे से गांव में हुई इस अनोखी घटना ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। बता दें कि यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए रात में पूरे गांव की बिजली काट दिया करती थी। जिसकी भनक लगते ही गांववालों ने दोनों को पकड़ने की योजना बनाई। तब पिछले 14 जुलाई को युवती ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली काट दिया और उसे अपने घर बुलाया। तभी गांव के कुछ लड़कों ने प्रेमी युवक को पड़क लिया और जमकर पिटाई की।

प्रेमी का वीडियो वायरल

जिसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस घटना के दूसरे दिन प्रेमी अपने दोस्तों के साथ सभी से बदला लेने के लिए युवती के गांव पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इधर, गांववालों ने मामला गंभीर होता देख स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी सहित तीन अन्य लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया।

परिजनों ने खुशी-खुशी करवाई शादी

युवती को भी पुछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जहां दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल करते हुए शादी की बात रखी। जिसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति पर बांड बनाया गया। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया और आखिरकार 20 जुलाई को दोनों के परिवार की रजामंदी से बैरिया के पटजिरवा देवी मंदिर परिसर में शादी करवाई गई। जिसमें पूरे गांव के लोग पहुंचे और नए जोड़े को आर्शिवाद दिया। इस शादी से सभी लोग काफी खुश भी नजर आए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews