शुक्र गोचर: 30 दिसंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, स्वनक्षत्र में आएंगे दैत्यों के गुरु

दिसंबर महीने के अंत में शुक्र का नक्षत्र गोचर होगा। इससे कई राशियों को लाभ होगा। जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। भाग्योदय के योग भी बनेंगे। आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है?
shukra gochar

नए साल की शुरुआत से पहले दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra) अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। धन के दाता की यह चाल नकारात्मक या सकारात्मक बदलाव का कारण बन सकती है। ऐसी कई राशियाँ हैं, जिनके लिए यह समय बेहद ही लाभकारी साबित होगा। न केवल आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बल्कि करियर में भी सफलता के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होंगे।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु होने के बाद भी शुभ ग्रहों में से एक माना जाता है। यह तीन नक्षत्र का स्वामी हैं, जिसमें भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शामिल है । 30 दिसंबर को शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश (Shukra Gochar) करेंगे। यह ज्योतिष शास्त्र का 20वां नक्षत्र है। इसका संबंध धनु राशि से होता। शुक्र के इस चाल का असर जातकों पर 13 दिनों तक देखने को मिलेगा। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग कौन हैं और उनके लिए यह समय कैसा रहेगा?

धनु राशि वालों की टेंशन दूर होगी 

धनु राशि के जातकों पर असुराचार्य शुक्र की खास कृपा बरसने वाली है। यह समय उनके लिए अनुकूल रहेगा। निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। जीवन में आ रही कई परेशानियां खत्म होगी। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। भूमि से जुड़े विवाद खत्म होंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत से संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि वालों के लिए समय शुभ 

तुला राशि के जातकों का भाग्योदय भी शुक्र करने वाले हैं। कारोबार का विस्तार होगा । विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है।  वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। रिश्तेदारों की तरफ से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। धन और समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। छात्रों को भी फायदा होगा, परीक्षा में परफॉर्मेंस सुधर सकता है।

कन्या राशि वालों को मिलेगी तरक्की

शुक्र के नक्षत्र गोचर से कन्या राशि के जातकों की किस्मत भी चमकने वाली है। कारोबार में बंपर मुनाफा होगा। निवेश पर भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वेतन वृद्धि और प्रमोशन की खबर भी मिलेगी। दुकानदारों की इनकम बढ़ेगी। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। विदेश में काम करने का सपना भी पूरा होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवाह में आ रही रुकावटें खत्म होगी । करियर के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। लव लाइफ और  मैरिड लाइफ भी इस दौरान अच्छी रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना के साथ-साथ पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और ग्रंथों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता का दावा नहीं करता है। न ही भविष्यवाणियों की गारंटी लेता है। विशेषज्ञों की सलाह पर ही जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लें।) 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews