
कुंडली में शुक्र (Shukra) की मजबूत स्थिति जातकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाती है। आर्थिक समस्याओं को दूर करती है। सफलता के द्वारा भी खोलती है। 26 नवंबर बुधवार को दैत्यों के गुरु वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिसका स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल को माना जाता है। यहां 26 दिनों तक भ्रमण करने के बाद शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र के गोचर (Shukra Gochar) का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी को इस दौरान फायदा तो किसी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कई ऐसी राशियाँ हैं, जिन्हें 20 दिसंबर तक भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और कारोबार में आ रही परेशानियां खत्म होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। किस्मत का साथ मिलेगा लिए जाने ये भाग्यशाली लोग कौन हैं?
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल वरदान के समान साबित होगी। प्रेमियों के लिए लव मैरिज के योग बनेंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को भी इस दौरान फायदा होगा। प्रतियोगिताओं में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कला से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। निवेश पर भी मुनाफा होने वाला है। कारोबार का विस्तार होगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के जातकों को भी मेहनत का फल मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। सहकर्मियों के साथ भी संबंध अच्छे होंगे। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया घर या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस भी दौरान बना रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि के जातकों का भी भाग्योदय शुक्र करने वाले हैं। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव भी दूर होगा। प्रेमियों यह समय अनुकूल रहेगा। त्वचा से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बना रहे हैं।
(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, पारंपरिक मान्यताओं, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी शेयर करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। भविष्यवाणियों की कोई गारंटी भी नहीं लेता।)

