पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर, कलेक्टर ने जारी किए ये निर्देश, इस तरह मिलेगा लाभ

pensioners pension

Pensioners News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की योजना के तहत लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 25 जनवरी तक शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान होगा। इसकी शुरूआत सोमवार 23 जनवरी से हो चुकी है।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

दरअसल,  शासकीय कार्यालयों में लंबे समय से सैकंडों रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन के लिए भटक रहे हैं, ऐसे कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजन होने जा रहा है। भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि उनके यहां लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण जिला पेंशन कार्यालय में लगने वाले 25 जनवरी 2023 तक शिविर में निराकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पेंशन प्रकरण 31 दिसम्बर 2022 तक की स्थिति में पेंशन कार्यालय में भिजवाकर लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

बता दे कि राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिलों में पेंशनरों के लिए इस तरह के पेंशन शिविर आयोजित किए जा रहे है।इससे पहले सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग और मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 9 से 13 जनवरी 23 तक विशेष पेंशन शिविर जिला पेंशन कार्यालय में आयोजित किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews