
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS-रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उधना-बरौनी–उधना के मध्य नौ-नौ ट्रिप द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहराव लेकर गन्तव्य को जाएगी।
ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 09033 उधना-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 03.05.2023 से 31.05.2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को उधना स्टेशन से 20.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.05 बजे इटारसी पहुँचकर, 06.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 03.00 बजे बरौनी स्टेशन पहुँचेगी ।
वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09034 बरौनी-उधना द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 05.05.2023 से 02.06.2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी स्टेशन से सुबह 09.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 08.20 बजे इटारसी पहुँचकर, 08.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 19.00 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कम्पोजीशन :- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 15 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट :- यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में उधना, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं पटना स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
