सतर्कता और सूझ-बूझ से रेल दुर्घटना टालकर हजारों यात्रियों की जान बचाने वाले वाले 15 रेलकर्मी सम्मानित

रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई।
Railway AWARD

100 railway employees honored

भोपाल में डीआरएम ने संभावित दुर्घटना टालने वाले 15 रेल कर्मियों को सम्मानित किया है, इन रेल कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुर्घटना को रोकते हुए हजारों यात्रियों की जान बचाई।

DRM ने किया सम्मानित 

ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 15 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबन्धक पंकज त्यागी द्वारा 7 जनवरी को प्रशस्ति पत्र एवं संरक्षा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संरक्षा पुरस्कार से 15 सम्मानित रेलकर्मी

इटारसी के गुड्स ट्रेन मैनेजर राजकुमार पुरबिया, राहुल साहू, हरि प्रसाद अहिरवार, कमलेश कुमार अहिरवार, इटारसी के ट्रैकमेन कन्हैया लाल, विशाल थातिया, अशोकनगर के प्वांट्समेन मनोज कुमार, बरखेडा के उप स्टेशन प्रबंधक शहजाद खान, बीना के ट्रैकमेन शिवराज सिंह, हेमराज अहिरवार, छनेरा के ट्रैकमेन सोहन लाल, नर्मदापुरम के ट्रैकमेन गौरव कुमार, विदिशा के ट्रैकमेन अमित राजपूत, चचोडा बीनागंज के उप स्टेशन प्रबंधक राहुल कुमार मीना एवं व्यावरा राजगढ़ के प्वांट्समेन हरिओम जाटव को संरक्षा पुरूस्कार प्रदान किया गया।

दिया अदम्य साहस का परिचय 

इन कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं सेक्शनों पर रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल, धुआँ निकलते वैगन, ओएचई ट्रिप, क्रैक एवं अन्य असामान्य परिस्थितियों को समय रहते पहचान कर संबंधित को सूचित किया गया तथा ट्रेनों को सुरक्षित रूप से रोका गया, जिससे रेल यातायात सुरक्षित रहा। रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews