शिवराज के ट्वीट पर शोभा ओझा का करारा वार

शिवराज के ट्वीट पर शोभा ओझा का करारा वार

भोपाल।

पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के एक ट्वीट (tweet) पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शोभा ओझा (shobha ojha) ने जबाब दिया है। दरअसल मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान (wine shop) खोले जाने की अफवाहों के बीच शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था “मेरे दिल की बात कवि कुमार विश्वास (kumar vishwas) ने कह दी….. हनक सत्ता की सच सुनने की आदत बेच देती है,

हया को ,शर्म को आखिर सियासत बेच देती है,
निकम्मे पन की बेशर्मी अगर आंखों पर चढ जाए
तो फिर औलाद पुरखों की विरासत बेच देती है।”

शिवराज ने कुमार विश्वास की इन पंक्तियों के माध्यम से सरकार की शराब नीति पर वार किया था ।इसके जवाब में शोभा ओझा ने पलटवार करते हुए ट्वीट पर लिखा है “शिवराज जी। आपको धन्यवाद पहली बार आपने सच बोलने का साहस करते हुए देश के उस निकम्मे प्रधानमंत्री (prime minister) को करारा जवाब दिया है जो एलआईसी ,बीएसएनएल बीपीसीएल, एयर इंडिया, एयरपोर्ट और रेलवे जैसी पुरखों की गौरवशाली विरासतो को पूरी बेशर्मी के साथ बेच डालने पर आमादा है ।”शिवराज के ट्वीट के जवाब में शोभा का यह ट्वीट तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews