भोपाल एम्स में 2023-रिसर्च शो केस इवेंट, देश के जाने-माने विशेषज्ञ करेंगे शिरकत

एम्स भोपाल में सीखेंगे निजी और सरकारी डाक्टर्स नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार की आधुनिक तकनीक

BHOPAL AIIMS NEWS :  भोपाल एम्स में शनिवार 07 अक्टूबर को रिसर्च शो केस का एक भव्य आयोजन की जा रहा है। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार गुप्ता, कुलपति, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल, प्रो. (डॉ.) अब्बास अली मेहदी, कुलपति, इरा यूनिवर्सिटी, लखनऊ, प्रो. (डॉ.) रबीनारायण आचार्या, महानिदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।

शोध कार्यों की रिपोर्ट होगी पेश 

वर्तमान में एम्स, भोपाल में 100 से अधिक शोध कार्य चल रहे हैं। विभिन्न शोधकार्यो और उनकी स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा एम्स, भोपाल द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अलावा इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर सिस्टम यानी भारतीय और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के बीच सहयोग के क्षेत्र में की गई नई पहल पर भी चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर एम्स, भोपाल के मेडिकल जर्नल: फ्यूचर हेल्थ के अतिरिक्त कैंसर में हाइपोक्सिया, कैंसर थेरेपी में महत्व और प्रभाव पुस्तक का विमोचन भी होगा। भव्य कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, एम्स, भोपाल में शुरू होगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews