ग्वालियर-चम्बल संभाग में 21 कोरोना पॉजिटिव हुए रिकवर

ग्वालियर-चम्बल संभाग में 21 कोरोना पॉजिटिव हुए रिकवर

भोपाल| खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Minister Govind Singh Rajput) ने बताया है कि ग्वालियर एवं चम्बल संभाग (Gwalior and Chambal division) में कोरोना (Corona) संक्रमण के अब तक 28 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इनमें से 21 मरीज रिकवर हो चुके हैं। शेष 7 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि शिवपुरी (Shivpuri) में 2 एवं श्योपुर (Sheopur) जिले में 4 पॉजिटिव कोरोना पेशेंट थे। इन दोनों जिलों में सभी पेशेंट 100 प्रतिशत रिकवर हो चुके हैं। दतिया, गुना एवं भिण्ड जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज नहीं हुआ है। रेड जोन मुरैना (Morena) में सर्वाधिक 16 मरीज इलाजरत थे, जिनमें से 13 मरीज रिकवर हो चुके हैं, शेष 3 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी प्रकार ग्वालियर (Gwalior) में दर्ज 5 पॉजिटिव मरीजों में से 2 रिकवर हो चुके हैं, शेष 3 का इलाज चल रहा है। अशोकनगर में एक मात्र मरीज इलाजरत है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि डॉक्टर्स, नर्सेस एवं मेडिकल स्टॉफ के सराहनीय योगदान के चलते पुलिस के सहयोग से कोरोना संक्रमण पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सभी इलाजरत मरीज पूर्णत: स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews