गृहमंत्री की पुलिस को बड़ी सौगात,अब माइंड रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

गृहमंत्री की पुलिस को बड़ी सौगात,अब माइंड रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

भोपाल

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री (home minister) डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) एक के बाद एक करके पुलिस (police) में नवाचार करते जा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने ‘आपकी एफआईआर ,आपके द्वार’ योजना शुरू की, फिर पुलिस कर्मियों को पदोन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों की फाइल आगे बढ़ाई, महिलाओं को नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर करने की सुविधा पर काम शुरू किया और अब कांस्टेबल (constable) से लेकर निरीक्षक (inspector) तक के पुलिसकर्मियों को एक बड़ी राहत दी है।

दरअसल अभी तक पुलिसकर्मी बारह महीने जो टोपी पहनते हैं वह ऊनी टोपी होती है। इसके चलते इस टोपी में गर्मी के महीनों में पुलिसकर्मी परेशान हो जाते हैं। इसके साथ ही साथ इस टोपी की एक विसंगति यह भी है कि यह धुलने के बाद अपना आकार (shape) खो देती है। इसी के चलते अब यह निर्णय लिया गया है कि पुलिसकर्मियों की ऊनी टोपी की जगह अब कॉटन के स्पोर्ट और नीली टोपी लगा सकेंगे। गृह मंत्री का मानना है कि इस बदलाव के चलते पुलिसकर्मियों को सहूलियत रहेगी कि भरी गर्मी में भी वे टोपी लगातार लगा सके और उससे गर्मी से बचाव भी कर सकें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews