MP BOARD: माशिंम ने 12वीं परीक्षा को लेकर छात्रों की इस परेशानी का निकाला ये हल

MP School

भोपाल

प्रदेश में लॉकडॉउन के पहले ही स्कूलों को कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से सभी छात्र-छात्राएं अपने घरों में हैं। कोरोना के चलते इस बार परीक्षाएं भी पूरी नहीं हो पाई। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 12वीं कक्षा (12th class) की बची हुई परीक्षाएं कराने के निर्देश दे दिए हैं लेकिन इस निर्देश के साथ एक परेशानी भी सामने आई है। हालांकि इस परेशानी का हल भी माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) ने कर दिया है।

परीक्षा की तारीखें अनाउंस होने के साथ ही मंडल के पास बहुत सी शिकायतें पहुंची, आधी शिकायतें इस बात को लेकर थी कि लॉकडॉउन (lockdown) के कारण कई छात्र (students) दूसरे जिलों में फंसे हुए हैं और ऐसे में परीक्षा देना कैसे संभव होगा। इस स्थिति को सुलझाते हुए और विद्यार्थियों को राहत देते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education)ने छात्रों को वो जहां है वहीं से परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। इसके लिए उन्हें 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

मंडल के सचिव अनिल सुचारी का कहना है कि लॉकडॉउन के चलते और बाकी कई कारणों से बहुत से स्टूडेंट अपने निवास स्थानों से कई अन्य जगह विस्थापित हुए हैं। ऐसे स्टूडेंट जहां हैं वहीं से ही परीक्षा दें पाएँगे। इसके लिए छात्रों को 25 मई शाम 4 बजे से 28 मई तक एमपी ऑनलाइन कियोस्क, पोर्टल या मंडल के मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करना होगा। इसके बाद उन छात्रों की परीक्षा व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा तय की जाएगी। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) की 12वीं की परीक्षा जून माह में होगी। 12वीं के जो पेपर शेष रह गए हैं उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews