मध्य प्रदेश में 3252 कोरोना पॉजिटिव, 114 नए केस सामने आये

मध्य प्रदेश में 3252 कोरोना पॉजिटिव, 114 नए केस सामने आये

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है| राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3252 हो गई है| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा शाम छह बजे के जारी हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) के मुताबिक गुरूवार को 114 नए मामले सामने आये हैं| 3701 जांच में से 3523 रिपोर्ट निगेटिव आई है| वहीं 64 जांच रिजेक्ट हो गई| राज्य में अब तक कोरोना से 193 लोगों की मौत हो चुकी है| वहीं 1231 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं|

इंदौर (Indore) में 1 हजार 699 पॉजिटिव और 83 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है| वहीं भोपाल (Bhopal) में 652 मरीज हो गए हैं। वहीं 22 लोगों की अब तक जान जा चुकी है| उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 201 हो गई है| जबलपुर में तीन महीने की बच्ची की जान चली गई। गुरुवार को मंदसौर में एक दिन में 12 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, वहीं नीमच में एक, बुरहानपुर में चार और उज्जैन के तीन नए मरीज मिले हैं।

जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 116 और कोरोना से होने वाली मृत्यु की संख्या 4 हो गई है । जबकि 17 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से चौथी मौत हुई है। ये मौत 28 साल की महिला की हुई जो गर्भवती थी। 5 मई को गुलनाज अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था और वो तीन माह की गर्भवती थी। महिला की मौत के बाद आईसीएमआर लैब से गुरूवार को मिली रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़कर 116 पर पहुंच गई है।

गुरुवार को मंदसौर (Mandsaur) में एक दिन में 12 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, भोपाल से 73 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 हो गई है। इनमें से चार की मौत हो चुकी है और छह स्वस्थ हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews