इंदौर को बचाना है तो सीएम भोपाल की जगह इंदौर को हेडक्वाटर बनायें : पटवारी

इंदौर को बचाना है तो सीएम भोपाल की जगह इंदौर को हेडक्वाटर बनायें : पटवारी

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है| विपक्षी नेता लगातार कोरोना के खिलाफ सरकार की तैयारियों पर सवाल उठा रहे हैं| इंदौर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर अब पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल की जगह इंदौर को हेडक्वाटर बनायें जाने की मांग की है|

जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा-इंदौर को बचाना है तो सीएम कोरोना खत्म होने तक भोपाल की जगह इंदौर को हेडक्वाटर बनायें, मानवता शर्मसार है, शव स्कूटर पर ले जाने जैसी घटनायें घट रहीं हैं..।- अराजकता चरम पर अभी भी नही चेते तो संघर्ष बड़ा कठिन होगा..।

पटवारी ने कहा इंदौर की हालत दिन बा दिन बिगड़ती जा रही है, जिस तरह के इंतजाम होने थे उसमे कमी रह गई है| उन्होंने कहा मैने पहले भी आग्रह किया था कि सीएम अपना हेड क्वार्टर भोपाल से इंदौर बनाएं| इंदौर को अगर आपने सम्भाला तो बहुत बड़ा हिस्सा अपने आप संभल जाएगा| पूर्व मंत्री ने मांग की है कि कर्मचारियों की जानमाल की हानि होने पर दो करोड़ की सहायता राशि दी जाए, पत्रकारों को भी इसमें शामिल करें| साथ राशन वितरण व्यवस्था ठीक की जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews