देशभर के 5 हजार डाक्टर्स फोन पर देंगे सलाह, नरोत्तम मिश्रा ने किया “कोरोना ई परामर्श” सेवा का शुभारंभ

देशभर के 5 हजार डाक्टर्स फोन पर देंगे सलाह, नरोत्तम मिश्रा ने किया “कोरोना ई परामर्श” सेवा का शुभारंभ

भोपाल

आज वल्लभ भवन (vallabh bhawan) में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने “कोरोना ई परामर्श” (corona e-paramarsh) सेवा का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत देश के 5000 डॉक्टर्स (5 thousand doctors) मध्यप्रदेश की जनता को कोरोना से संबंधित आशंकाओं पर सिर्फ 104 फोन नंबर मिलाने पर परामर्श (advice) देंगे।

“कोरोना ई परामर्श” सेवा की जानकारी देते हुए नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) बताया कि एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम (programme) की आज शुरूआज हुई है। मप्र की सरकार ने आमजन के लिए बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के मंत्र को ध्यान में रखते हुए कोरोना की परामर्श सेवा प्रारंभ की है। इसमें हिंदुस्तान भर के पांच हजार डॉक्टर 104 नंबर डायल करने पर कोरोना से संबंधित शंकाओं पर नि:शुल्क परामर्श (free advice) देंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना से संबंधित कोई भी विषय, चाहे वह रोग से या आशंकाओं से संबंधित हो यह पांच हजार डॉक्टर जो आपकों 104 पर नि:शुल्क सेवा देंगे। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि “कोरोना ई परामर्श” सेवा का लाभ प्रोजेक्ट स्टेप वन प्रोग्राम है यह और यही पहला स्टेप होगा कि आप अपनी जानकारी आप अपनी आशंका चिंता संबंधित डॉक्टर को बताकर मार्गदर्शन लेकर आप स्वस्थ रहे निरोगी रहे यही प्रदेश सरकार (state government) की मंशा है।

इसी के साथ मंत्रालय में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने कोविड -19 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक (meeting) भी की। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के विधायक शामिल हुए। बैठक में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, कांग्रेस विधायक आरिफ अकील, पीसी शर्मा और आरिफ मसूद प्रमुख रूप से उपस्थित है। जनप्रतिनिधियों के सुझाव के साथ अधिकारियों में भोपाल कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव, कलेक्टर तरुण पिथोड़े और डीआईजी इरशाद वली भी मौजूद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews