राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के 6 शिक्षकों का चयन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के 6 शिक्षकों का चयन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए मध्य प्रदेश के छह शिक्षक चयनित हुए हैं| शिक्षक दिवस, 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन मंगाए थे। इसमें प्रदेश से 142 शिक्षकों ने आवेदन किए थे। जिनमें 6 शिक्षकों का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा।

हर राज्यों से 135 शिक्षक चयनित हुए हैं। इनमें से हर राज्य से एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। जिन्हें शिक्षक दिवस, 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद प्रदेश से एक शिक्षक का चयन होगा।

जिन जिलों के शिक्षकों का चयन हुआ है उनमे भिंड, छिंदवाड़ा, देवास, धार, शहडोल व टिकमगढ़ के सरकारी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। 2017 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शाउमावि, जहांगीराबाद की प्राचार्य डॉ. ऊषा खरे को मिला था। इसके बाद से तीन साल में भोपाल से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हुआ। वहीं बड़े शहर जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर से भी शिक्षक चयन सूची में शामिल नहीं हैं।

इन जिलों के शिक्षकों के नाम 

भिंड : राकेश सिंह राजपूत, शामावि, मालपुरा

छिंदवाड़ा : मोहम्मद शाहिद अंसारी, शाउमावि, खिरसाडोह

देवास : दिलीप कुमार शर्मा, पीएस कन्हेरिया, टोंक

धार : संजय कुमार शुक्ला, शासकीय मॉडल उमावि

शहडोल : साधना जैन, महारानी लक्ष्मीबाई शा कन्या उमावि

टीकमगढ़ : संजय कुमार जैन, जीजीपीएस डूंडा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews