OLX पर बाइक बेचने का फर्जी विज्ञापन देकर 65 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

OLX पर बाइक बेचने का फर्जी विज्ञापन देकर 65 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| डिजिटल होती दुनिया में ठगी का अंदाज बदल रहा है। एटीएम कार्ड से ठगी, ओटीपी के जरिये धोखाधड़ी के साथ ही ऑनलाइन साइट ओएलएक्स (OLX) पर कार, बाइक व अन्य सामान बेचने का विज्ञापन देकर ठगी (Fraud) के मामले भी सामने आ रहे हैं| ओएलएक्स पर फर्जी विज्ञापन देकर मोटर सायकिल बेचने के नाम पर 65000 रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को भोपाल पुलिस (Bhopal Police) की सायबर क्राइम टीम (Cyber Crime) ने गिरफ्तार किया है|

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के शाहपुरा में रहने वाले ब्रजेश जाटव ने OLX पर एक बाइक का विज्ञापन देखा| जिसमे 65 हजार रुपए का सौदा तय था| विज्ञापन देखकर बृजेश ने बाइक खरीदने के लिए आरोपी से संपर्क कर सौदा कर लिया, लेकिन आरोपी रुपए और बाइक दोनों लेकर फरार हो गया। ब्रजेश ने इसकी शिकायत सायबर सेल भोपाल को 19 जनवरी को की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ अमन अरोरा को तरनतार पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया है।

सौदे के लिए मिलने के दौरान भी आरोपी ने अपना फर्जी नाम अमन अरोरा बताया था| मोटर साईकिल का विक्रय अनुबंद पत्र बनाने के दौरान आरोपी ने बृजेश जाटव से 65 हजार रुपए ले लिए| बाद में रुपए और बाइक लेकर आरोपी फरार हो गया और मोबाइल भी बंद कर लिया| जिसके बाद ब्रजेश ने इसकी शिकायत सायबर सेल भोपाल को की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ अमन अरोरा को गिरफ्तार किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews