MP News : भत्तों का लाभ ना मिलने से नाराज कर्मचारी, सीएम और मुख्य सचिव को लिखा पत्र, बोले- समिति 8 महीने में भी नहीं कर पाई निर्णय

government employees

demo pic

MP Employees News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर
सीएम शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि मप्र शासन ने वित्त सचिव की अध्यक्षता में बनाई समिति ने 8 महीने में भी कर्मचारियों के भत्तों को लेकर अबतक कोई फैसला नहीं किया है, जबकी गृह भाड़ा भत्ता एवं अन्य भत्तों को लेकर 25 जनवरी 2023 को बनाई समिति द्वारा 2 महीने में अपर मुख्य सचिव वित्त को रिपोर्ट सौंपनी थी।

भत्तों का लाभ ना मिलने से नाराज कर्मचारी

दरअसल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने प्रदेश के 7:50 लाख कर्मचारियों को गृह भाड़ा एवं अन्य भत्तों को लेकर 25 जनवरी 2023 को शासन द्वारा बनाई गई समिति द्वारा अभी तक कोई निर्णय न लेने पर दुख व्यक्त किया है जबकि आदेश अनुसार 2 महीने के अंदर समिति को अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव वित्त को देना था, लेकिन अबतक ना तो रिपोर्ट दी गई है और ना ही फैसला हो पाया है।

छग ने बढ़ा दिए भत्ते लेकिन MP में अबतक छठवे वेतनमान के अनुसार ही मिल रहे भत्ते

उमाशंकर तिवारी ने आगे कहा कि कर्मचारियों को लाभ देने के लिए सरकार हमेशा देर से निर्णय लेती है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अगस्त में अपने कर्मचारियों को 9% गृह भाड़ा भत्ता प्रदान कर दिया गया है वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को विगत 12 साल से छठवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा एवं वाहन भत्ता मिल रहा है जो कि आज की महंगाई के हिसाब से न्यायोचित नहीं है। तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शासन द्वारा बनाई गई समिति जिसे 2 महीने में अपनी रिपोर्ट देना थी उस पर शीघ्र कार्रवाई कर कर्मचारियों का गृह भाड़ा एवं वाहन भत्ता बढ़ाने की मांग की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews