मध्य प्रदेश: 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को संभाग का प्रभार, गृह विभाग का आदेश जारी, DG वरुण कपूर को भोपाल की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार ने सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को संभागों का प्रभार सौंपा है।इसमें वरुण कपूर को भोपाल और उपेंद्र जैन को उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
IPS

IPS officers

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और और पुलिस के कार्यों की समीक्षा के लिए सात वरिष्ठ आईपीएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों को विभिन्न संभागों का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में आदेश 8 अप्रैल 2026 को जारी किए गए हैं। इसमें भोपाल, उज्जैन, चंबल जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर और शहडोल संभाग के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद जारी किया गया।  आदेश में कहा गया है कि पिछले आदेश के अनुसार 1991 बैच की आईपीएस प्रज्ञा ऋषा श्रीवास्तव को ग्वालियर संभाग, 1993 बैच के आईपीएस अनिल कुमार को रीवा संभाग और 1992 बैच के आईपीएस आदर्श कटियार को इंदौर संभाग का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। यह आदेश यथावत रहेंगे। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी:

  1. 1991 बैच के आईपीएस और महानिदेशक जेल वरुण कपूर को भोपाल संभाग।
  2. 1991 बैच के आईपीएस और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक उपेंद्र कुमार जैन को उज्जैन संभाग।
  3. 1992 बैच के आईएएस और विशेष पुलिस महानिदेशक जेल जी अखेतो सेमा को चंबल संभाग।
  4. 1993 बैच के आईपीएस और विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी और विशेष पुलिस महानिदेशक सतर्कता पंकज कुमार श्रीवास्तव को जबलपुर संभाग।
  5. 1994 बैच के आईपीएस और विशेष पुलिस महानिदेशक रेल अनंत कुमार सिंह को सागर संभाग ।
  6. 1993 बैच के आईपीएस और विशेष पुलिस महानिदेशक , रेल, पुलिस मुख्यालय रवि कुमार गुप्ता को नर्मदापुरम,
  7. 1994 बैच के आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को शहडोल संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

MP HOME DEPARTMENT ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews