मप्र में कोरोना से अब तक 73 की मौत, भोपाल में 27 नए पॉजिटिव मिले

मप्र में कोरोना से अब तक 73 की मौत, भोपाल में 27 नए पॉजिटिव मिले

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना से अब तक 73 मरीजों की मौत हो चुकी है| भोपाल में रविवार को 450 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 27 नए पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश के 52 में से 26 जिलों में कोरोना अपना असर दिखा चुका है। जिसमे इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा सबसे अधिक है| जहां काेराेना से माैताें का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इंदौर में यह आंकड़ा बढ़कर 52 हो गया। मौत के मामले में मध्य प्रदेश (73) महाराष्ट्र (212) के बाद दूसरे नंबर पर है। शहर की बात करें तो इंदौर, मुंबई (126) के बाद दूसरे नंबर पर है।

राजधानी में रविवार को 450 सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 27 नए पॉजिटिव मिले हैं। शहर में पहली बार एक ही दिन में इतने पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दीनदयाल रसोई में काम करने वाला नगर निगम कर्मचारी, एक दूधवाला, पांच जमाती, चार पुलिस कर्मचारी और चार अन्य बच्चे भी शामिल हैं। इनमें भोपाल में नौ दिन की नवजात का संक्रमित होना सबसे गंभीर है। वह राज्य की सबसे कम उम्र की कोरोना मरीज है।

इसके साथ ही भोपाल में अब तक कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 219 तक पहुंच गई है। अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को हमीदिया अस्पताल में दो संदिग्‍ध की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक रायसेन व दूसरा विदिशा का रहने वाला था। रविवार को आगर में पांच और शाजापुर में दो नए केस सामने आए। आगर-मालवा में एक ही परिवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 17 अप्रैल को भी इसी परिवार के दो लोग संक्रमित मिले थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews