Republic Day 2023: 29 जिलों में मंत्री और 20 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, जानें MP में कौन किस जगह करेगा ध्वजारोहण

flag

Republic Day 2023:  26 जनवरी को भारत में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) को मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश में सीएम, राज्यपाल समेत सभी मंत्री कहां किस जिले में तिरंगा फहराएंगे, इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  मंगुभाई पटेल भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम रीवा जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

प्रदेश के 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और 20 जिला मुख्यालय पर कलेक्टर मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सीएम चौहान जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व शारदा नगर रांझी उद्यान में पौध-रोपण करेंगे। समारोह के बाद शासकीय मॉडल स्कूल में वीआर लेब का उद्घाटन कर बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे।

वह जिले जहाँ मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

  • गृह, जेल, संसदीय कार्य और विधि-विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव सागर, जल-संसाधन, मछुआ-कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट इंदौर, वन मंत्री श्री विजय शाह खण्डवा, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर।
  • खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे उमरिया, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल हरदा, राजस्व और परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत दमोह, खनिज साधन और श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना।
  • चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल बड़वानी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा नीमच।
  • पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर देवास, सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया भिण्ड, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग रतलाम, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह श्योपुर।
  • स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार शाजापुर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल सतना, आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल-संसाधन राज्य मंत्री श्री राम किशोर कांवरे बालाघाट, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव अशोकनगर, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ मुरैना, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया निवाड़ी में ध्वजारोहण कर सीएम का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

वह जिले जहाँ कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर खरगोन, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, आगर-मालवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला और डिण्डोरी जिले में आयोजित मुख्य समारोह में संबंधित जिले के कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

ध्वजारोहण और झंडा फहराने में अंतर

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) यानी कि 15 अगस्त को झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है फिर उसे खोल कर फहराया जाता है, इसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहते हैं। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर यानी कि 26 जनवरी (Republic Day) को झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, संविधान में इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews