मप्र में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, एक ही दिन में 300 से अधिक नए केस

मप्र में बढ़ा कोरोना का प्रकोप, एक ही दिन में 300 से अधिक नए केस

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लॉक डाउन (Lockdown) ख़त्म होने के बाद कोरोना (Corona) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है| राजधानी भोपाल समेत कई जिले में लगातार बड़ी संख्या में नए पॉजिटिव मिल रहे हैं| शनिवार को आई संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मप्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 307 नए मरीज सामने आये हैं| पिछले कुछ दिनों से डेली रिपोर्ट में आंकड़ा 200 के आसपास रहा था, लेकिन अब 300 पार होने से चिंता बढ़ गई है|

शनिवार शाम को जारी हुआ संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9149 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 78 रिजेक्ट हो गए। 8842 नेगेटिव और 307 पॉजिटिव निकले। इन्हे मिलाकर अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 14604 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हुई है| जिसके बाद अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 598 हो गई है। पिछले 24 घंटे में मुरैना में 78, भोपाल में 51, इंदौर में 34, ग्वालियर में 28 देवास में 11, पन्ना में 11 और सागर में 10 पॉजिटिव मिले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews