Coronavirus: इस जिले में कोरोना का तांडव जारी, फिर 179 की रिपोर्ट पॉजिटिव

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में शनिवार को कोरोना फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 179 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 9303 हो गया है। अब तक 7364 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब कुल 1455 है। वहीं अब तक 259 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले पॉजिटिव मरीज
सीआरपीएफ अस्पताल से 7 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अरेरा कालोनी से 7 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इंदिरा विहार कालोनी एयरपोर्ट रोड से तीन लोग संक्रमित निकले। बीडीए कोहेफिजा से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आईटीबीपी कान्हा सैय्या से तीन जवान संक्रमित निकले। न्यू जीआरपी कालोनी श्यामला हिल्स से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रोहित नगर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। थाना मिसरोद से एक जवान संक्रमित निकला। टीटीनगर थाने से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेल कॉलोनी से 4 लोग कोरोना संक्रमित निकले। राजीव नगर से तीन लोग संक्रमित निकले। न्यू सेंट्रल जेल कैंपस से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। एसबीआइ मुख्य ब्रांच से तीन लोग संक्रमित निकले

83 फीसदी मरीज हुए ठीक
भरते कोरोनावायरस मन के बीच राहत वाली बात यह है कि शहर में अब तक कुल संक्रमित 83.99 फ़ीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब शहर में एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 17 फ़ीसदी रह गई है।

22 दिनों 3246 मरीज
शहर में 21 जुलाई तक संक्रमित ओं की संख्या 63133 जो अब बढ़कर 9380 हो गई है। अगस्त के 22 दिनों में शहर में 3246 नए मरीज मिले। अगस्त में हर रोज औसतन 148 से मरीज मिल रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews