उपचुनाव में ‘हाथी’ दिखायेगा दम, सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी बसपा

उपचुनाव में ‘हाथी’ दिखायेगा दम, सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी बसपा

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच उपचुनाव (By Election) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं| अब तक माना जा रहा था कि उपचुनाव में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीधी जंग होगी| लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है| बसपा (BSP) ने भी उपचुनाव के लिए ताल ठोक दी है| बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने मध्य प्रदेश उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया है| साथ ही यह भी साफ़ कर दिया है कि बसपा अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी, बिना किसी गठबंधन के बसपा मैदान में उतरेगी|

बीएसपी प्रदेश कार्यालय भोपाल द्वारा बताया गया है कि मायावती, (राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा उपचुनाव में बसपा सभी 24 सीटों पर अकेले अपने बलबूते बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी

चुनावी तैयारी में जुटी बसपा, पूरी ताकत झोंकेगी
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल ने बताया कि बसपा की चुनावी तैयारी जमीनी स्तर पर चल रही है | आगामी सप्ताह में दावेदारी आवेदन फॉर्म दिए जाएंगे, उसके बाद पैनल सूची मायावती जी को भेजी जाएगी| उन्होंने बताया कि बसपा के सभी कार्यकर्ता दिन रात संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं बसपा पूरी तैयारी से चुनावी मैदान में उतरेगी|

अपने दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा, कांग्रेस को फिर झटका
अपनी दम पर चुनाव लड़ने के बसपा के एलान से कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है| विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन होने की चर्चाएं जोरों पर रहीं| कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से बार-बार कहा गया कि कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन अंतिम चरण में है, लेकिन, गठबंधन की संभावनाओं को बड़ा झटका देते हुए बसपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया| इस बार पहले ही बसपा ने अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| अब मुकाबला त्रिकोणीय होगा और रोचक भी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews