PM स्ट्रीट वेंडर योजना में लापरवाही पर गिरी गाज, दो सीएमओ सस्पेंड

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना में लापरवाही करना दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को भारी पड़ गया| आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म-निर्भर निधि (पीएम स्व-निधि) योजना में लापरवाही करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

जिला भिण्ड की नगर परिषद फूंफकला के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा और सागर जिले की नगरपालिका परिषद गढ़ाकोटा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष कुमार परते को निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म-निर्भर निधि (पीएम स्व-निधि) योजना में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिसके बाद आयुक्त ने इन दो सीएमओ के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews