Bhopal Corona Update : भोपाल में संक्रमण 8 हज़ार पार, आज मिले 90 नए पॉजिटिव

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में गुरुवार को कोरोना के 1779 सैम्पलों में से 90 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। 1566 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, और 3 सैम्पल रिजेक्ट कर दिए गए है। भोपाल में अब संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 8051 हो गया है। अब तक 6072 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब कुल 1700 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 232 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

कम हुई कंटेन्मेंट जोन की संख्या
राजधानी में 10 दिनों के लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसके साथ ही 700 के पार गई कंटेनमेंट क्षेत्र की संख्या भी पौने छ सौ पर पहुंच गई है। शहर में 38 थाना क्षेत्रों में बुधवार तक 576 कंटेनमेंट एरिया बनाए जा चुके हैं। इस दौरान रेड जोन की संख्या भी तेजी से कम हुई है। लंबे समय से रेड जोन में शामिल आधा दर्जन से अधिक क्षेत्र अब येलो जोन में आ गए हैं।

एसडीएम की निगरानी में हो रही सेंपलिंग
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में अनुविभाग स्तर पर मॉनिटरिंग समिति गठित की है। इसके तहत अनुविभागीय अधिकारी की निगरानी में सैंपल कराए जा रहे हैं। सैंपल की जांच तेज होने से संक्रमण का खुलासा जल्द हो रहा है। इससे प्रशासन को इसकी रोकथाम के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews