अफवाह फैलाने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई : गृहमंत्री

अफवाह फैलाने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई : गृहमंत्री

भोपाल| सोशल मीडिया (Social Media) पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी| प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है|

मंत्री डॉ मिश्रा ने कोविड-19 और आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधिकारियों को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिये सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। साथ ही डॉ. मिश्रा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में चलने वाली फेक न्यूज और अफवाहों से सजग एवं सतर्क रहते हुए सावधानी बरते। डॉ. मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों को फेक न्यूज और अफवाहों जैसी गलत जानकारी फैलाने वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करने को कहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews