गांव में ड्यूटी नहीं करने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई शुरू, रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन

गांव में ड्यूटी नहीं करने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई शुरू, रद्द हो सकता है रजिस्ट्रेशन

भोपाल| ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी के चलते सरकार जल्द ही रिक्त पदों को भरने के लिए भर्तियां शुरू करने वाली है| वहीं बॉन्ड भरने के बावजूद गांवों से दूरी बनाने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू हो गई है| मप्र मेडिकल काउंसिल (एमपीएमसी) और चिकित्सा शिक्षा विभाग ऐसे डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द करेंगे।

दरअसल, मेडिकल कॉलेजों की लापरवाही के कारण अधिकतर डॉक्टर गांवों में सेवा करने नहीं गए। जानकारी सामने आई है कि वर्ष 2002 से 3899 डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने न तो गांवों में सेवा दी और न ही बॉन्ड राशि जमा की। काउंसिल ने डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन के नियमों में भी बदलाव किया था। गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज (इंदौर) के अधिकारी आयुक्त, मेडिकल एजुकेशन के दफ्तर पहुंचे। कॉलेज ने 711 डॉक्टरों की सूची दी। 115 डॉक्टरों की बॉन्ड राशि 3.23 करोड़ रुपए भी जमा कराए। 503 डॉक्टरों ने नोटिस के जवाब में स्पष्टीकरण भेजा है, जबकि 93 ने एनओसी जमा की। अभी तक प्रदेश् के 203 डॉक्टरों ने बॉन्ड राशि के रूप में 5.5 करोड़ रुपए जमा किए हैं। एमबीबीएस के 166, पीजी के 22 और पीजी डिप्लोमा के 17 हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews