इंदौर प्रभार मिलने के बाद एक्शन मोड में सिलावट, जांच सेंपल भिजवाने विशेष विमान की व्यवस्था

इंदौर प्रभार मिलने के बाद एक्शन मोड में सिलावट, जांच सेंपल भिजवाने विशेष विमान की व्यवस्था

भोपाल।

मुख्यमंत्री शिवराज के शपथ लेने के 29 दिन बाद मंगलवार को मिनी कैबिनेट का गठन हुआ और पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने शपथ ली और इसके बाद तुलसीराम सिलावट ने,कमल पटेल ,गोविंद सिंह राजपूत औऱ मीना सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है।

मंत्री पद ग्रहण करते के बाद तुलसीराम सिलावट के जिम्मे इंदौर व सागर संभाग आया है और वो तुरंत एक्शन में भी आ गए हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद सिलावट ने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह व संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी से बात कर शहर की स्थिति जानी। क्योंकि इंदौर इस समय सबसे अधिक हाई रिस्क पर है इसीलिये सिलावट ने जांच हेतु लिये गए सेंपल जो दिल्ली या पुणे भेजे जाने है, उन्हें जल्द से जल्द भेजने को कहा है। इस त्वरित कार्रवाई के लिये विशेष विमान की व्यवस्था की गई है जो 1500 सेंपल लेकर दिल्ली या पुणे लैब तक पहुंचाएगा। सिलावट ने कहा है कि इस समय प्रदेश में सबकी पहली जिम्मेदारी कोरोना से लड़ाई है और वो इसके लिये हरसंभव कोशिश करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews