कमलनाथ के बाद अब सिंधिया पर लगे आरोप

कमलनाथ के बाद अब सिंधिया पर लगे आरोप

भोपाल।

छिंदवाड़ा (chindwaada) के सांसद (mp) नकुल नाथ (nakul nath) और कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष (state president ) कमलनाथ (kamal nath) के छिंदवाड़ा में लापता होने की पोस्टर (poster) लगने के बाद अब कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा है ।

कांग्रेस प्रवक्ता (spokesperson )नरेंद्र सलूजा (Narendra saluja) ने कहा है कि कमलनाथ व नकुल नाथ पर आरोप लगाने वाले बीजेपी के नेता यह जवाब दें कि कोरोना के इस समय में वे लोग कितनी जगह गए। इंदौर जैसे कोरोना संक्रमण के क्षेत्र में ना तो कोई केंद्रीय नेता आया ना ही कोई मंत्री गया और ना ही खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिह (shivraj singh) गए।

सलूजा ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) पर भी निशाना साधा है ।उनका कहना है कि कोरोना की इस महामारी में क्षेत्र की जनता से 300 साल पुराना रिश्ता बताने वाले सिंधिया 300 किलोमीटर दूर बैठे हैं। हालात यह है कि ग्वालियर में कल हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और सिंधिया वहां लोगों को देखने तक नहीं आए। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने भाषणों में अक्सर ग्वालियर चंबल क्षेत्र की जनता के साथ अपना पारिवारिक रिश्ता बताते हुए 300 साल पुराने संबंध होने की बात कहते रहे हैं जिसको लेकर सलूजा ने यह तंज कसा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews