Vikas Dubey Encounter के बाद MP में सियासत गर्म, उमा भारती ने दागे 3 सवाल

Vikas Dubey Encounter के बाद MP में सियासत गर्म, उमा भारती ने दागे 3 सवाल

भोपाल।
उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद एमपी में सियासत गर्मा गई है। विपक्ष के साथ साथ अब सत्ता पक्ष से भी सवाल उठ रहे है। भाजपा की दिग्गज नेत्री और एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री शिवराज व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से तीन सवाल किए है।उन्होंने विकास दुबे के उज्जैन आने और आसानी से गिरफ्तार होने पर सवाल उठाए।

उमा ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी बात रखी है। उमा ने ट्वीट कर लिखा है कि 1. देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार डीएसपी एवं उनके साथ 8 पुलिस अधिकारी एवं सिपाहियों की निर्मम हत्या करने वाले राक्षस विकास दुबे को मार गिराने के लिए @Uppolice को बधाई, @Uppolice की जय हो। अभी भी उसने भाग निकलने की चेष्टा की किंतु वह मार गिराया गया।

दूसरे ट्वीट में उमा ने लिखा है कि मैं @ChouhanShivraj जी से एवं गृह मंत्री @drnarottammisra जी से इस विषय पर बात अवश्य करूंगी किंतु यह सच्चाई तो सामने आ गई कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया।

अपने आखिरी ट्वीट में उमा ने लिखा है कि अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं-(1) वह उज्जैन तक कैसे पहुंचा? (2) वह महाकाल परिसर में कितनी देर रहा? (3) उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता तो उसको पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा?

विपक्ष ने भी उठाए सवाल

दिग्विजय

प्रियंका गांधी ने ये लिखा- अपराधी का अंत हो गया

अखिलेश यादव ने कहा- सरकार पलटने से बच गई

मायावती ने क्या कहा-

— Mayawati (@Mayawati) July 10, 2020

गृहमंत्री ने ठुकराई सीबीआई जांच की मांग

इधर कांग्रेस द्वारा इस पूरे मामले पर सीबीआई जांच की मांग को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने ठुकरा दिया है। गृहमंत्री का साफ कहना है कि कानून ने अपना काम किया है।यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे के उज्जैन पहुंचने और उसकी गिरफ्तारी के मामले की कांग्रेस ने CBI जांच की मांग की थी।अब विकास के एनकाउंटर के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा इसमें सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस और कानून ने अपना काम किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews