नाथ पर जमकर बरसे कमल, सिंधिया का किया धन्यवाद

नाथ पर जमकर बरसे कमल, सिंधिया का किया धन्यवाद

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) पूर्व की कांग्रेस सरकार और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) पर जमकर बरसे| कृषि मंत्री ने कहा की कमलनाथ घड़ियाली आंसू बहाने का काम करते हैं, उन्होंने किसानों के लिए कुछ नही किया। हम शतप्रतिशत दे रहे है तो प्रीमियम बचाने के लिए कमलनाथ ने 75% दिया है। उन्होने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कैसे कह सकती है कि वह किसानों की सरकार है। वचन देने के बाद कांग्रेस ने कर्ज माफ नही किया।

रविवार को जनसंपर्क संचालनालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमल पटेल ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद भी किया| उन्होंने कहा कि हम ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर उनके मंत्री साथियों के आभारी है कि उन्होंने शिवराज को मुख्यमंत्री और कमल पटेल को कृषि मंत्री बनाया। कृषि मंत्री बोले लगातर हुई अति वृष्टि ओर प्राकर्तिक आपदा ने गरीबो औऱ किसानों की कमर तोड़ दी हैं। ऐसे समय में शिवराज सरकार उनके साथ खड़ी है। किसानों की खराब हुई फसल ओर बेघर हुए गरीबो के लिए हम औऱ मुख्यमंत्री लगातार 12 दिनों से दौरा कर रहे हैं। किसानों से पहले यह कृषि मंत्री औऱ मुख्यमंत्री शिवराज खेतो में पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हमने फसल बीमा की तारीखों को बढ़ाया गया है। हमारी सरकार ने मरी हुई फसल का बीमा करवाया है जो अपने आप मे देश के लिए एक इतिहास है।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा की कल आखिर तारीख है बीमा कराने की, इसलिए सभी किसान जो बचे है वह अपनी फसल का बीमा जरूर करा लें। कृषि मंत्री ने कहां की किसान जिंदा रहेगा तो हम जिंदा रहेगें, मगर कांग्रेस ने किसानों को मारा हैं। किसानों को हम आत्मनिर्भर बना रहे है, किसान को बिना ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। किसान पर अगर कोई संकट आता है तो हम उसे प्राकर्तिक आपदा मानकर उसे मुआवजा दे रहे है। आगे उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों के भरोसे नही छोड़ा है हम खुद ट्रेक्टर में सवार होकर मौके पर पहुँचे हैं। राजस्थान के किसान वह के मुख्यमंत्री को गाली दे रहे है उनको शिवराज सरकार के कार्य बता रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews