MP News: 68 कॉलेजों में शुरू होंगे AI आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नवीन शैक्षणिक सत्र से लाभ, 2000 छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्रों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में AI ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने जा रहा है।
mp College

मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 68 महाविद्यालयों में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसमें आईआईटी दिल्ली के सहयोग से पाठ्यक्रम संचालित होगा। इससे 2000 छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में एआई एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होने जा रहे हैं । इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तथा 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं। यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने बताया कि महाविद्यालयों में परंपरागत विषयों से पढ़ाई कर रहे छात्रों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वे आसानी से रोजगार से जुड़ सकेंगे। विभाग द्वारा इस वर्ष 2000 छात्रों को कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में यह लक्ष्य 1000 छात्रों का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews