AIIMS भोपाल में प्लाज्मा चोरी की सनसनीखेज वारदात, CCTV में दिखाई दिया आउट सोर्स कर्मचारी, पुलिस में एफआईआर

AIIMS के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी की घटना एक संगीन वारदात है, साथ ही ये अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है, प्लाज्मा की चोरी कई तरह के संदेह को जन्म दे रही है देखना होगा कि इस मामले एक तार किस किस से जुड़े हैं।
AIIMS Bhopal

राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित AIIMS  यानि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी की बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, खास बात ये है कि इसमें उनका ही एक आउटसोर्स कर्मचारी की संलिप्तता उजागर हुई है, घटना के खुलासा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुआ है, एम्स प्रबंधन की शिकायत पर बाग़ सेवनिया पुलिस थाने ने आउट सोर्स कर्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

एम्स भोपाल के ब्लड बैंक से प्लाज्मा कम होने की शिकायतें प्रबंधन के पास पहुंच रही थी, जब जानकारी जुटाई गई तो समझ आया कि कोई प्लाज्मा चोरी कर रहा है, शक गहराने पर प्रबंधन ने अपना स्टॉक चैक किया फिर निगरानी शुरू की, प्रबंधन ने जब सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो पूरा राज सामने आ गया आरोपी भी दिखाई दिया।

एम्स प्रबंधन ने अपने स्तर पर जब सीसीटीवी की जाँच की तो उसमें उनके अस्पताल में पदस्थ एक आउट सोर्स कर्मचारी दो प्लाज्मा बैग को ले ब्लड बैंक से बाहर ले जाते दिखा और किसी अन्य व्यक्ति को सौंपते हुए दिखाई दिया, ये अन्य व्यक्ति कौन है ये मालूम नहीं चल सका।

CCTV में चोरी करता दिखा आउट सोर्स कर्मचारी 

एम्स प्रबंधन ने बाग़ सेवनिया पुलिस थाने में सीसीटीवी में दिख रहे आउट सोर्स कर्मचारी के विरुद्ध अस्पताल से प्लाज्मा चोरी करने की एफआईआर दर्ज करवा दी, एसीपी रजनीश कश्यप ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए एफआईआर की पुष्टि की , उन्होंने कहा एम्स प्रबंधन ने अपने एक आउट सोर्स कर्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

करीब 100 यूनिट प्लाज्मा के साथ दिखा कर्मचारी 

ACP रजनीश कश्यप ने बताया कि एम्स प्रबंधन ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में आउट सोर्स कर्मचारी प्लाज्मा के दो बैग ब्लड बैंक से बाहर ले जाते दिखाई दिया है उनके अनुसार एक बैग में 40 से 50 यूनिट्स होती है यानि कर्मचारी करीब 100 यूनिट प्लाज्मा चोरी करते दिखाई दे रहा है।

प्लाज्मा तस्करी, ब्लैक मार्केटिंग एंगल पर भी जाँच   

पुलिस ने कहा कि हमने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं, मामले की जाँच की जाएगी, शीघ्र ही दोषी को गिरफ्तार किया जायेगा और इस बात का पता लगाया जायेगा कि वो चोरी कर इस प्लाज्मा का क्या करता है किसे किसे बेच रहा है, ब्लैक मार्केटिंग,  प्लाज्मा तस्करी किये जाने के सवाल पर ACP ने कहा कि ये जाँच का विषय है जाँच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”1124165133″]

भोपाल से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews