
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (actor akshay kumar) शनिवार को फिल्म ओह माय गॉड-2 की शूटिंग के चलते मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे हैं।यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग मूवी OMG-2 का पोस्टर (Films OMG Poster) जारी किया और ट्वीटर पर एक पोस्ट लिखा- कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय…। OMG-2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है। सामाजिक मुद्दे पर चिंतन का यह हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास है। आदि योगी हमें आशीर्वाद दें।
यह भी पढ़े.. MP के 77 लाख किसानों को सीएम शिवराज सिंह का तोहफा, खातों में राशि ट्रांसफर
इस फिल्म की शूटिंग उज्जैन (OMG Film Shooting) के महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों (Ujjain Mahakal Temple) में होगी। अक्षय कुमार के साथ फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी पहुंचे हैं। 2 दिन से उज्जैन में फिल्म की शूटिंग चल रही है उज्जैन के महाकाल मंदिर काल भैरव और शिप्रा नदी के रामघाट सहित उज्जैन के पुराने शहर के कुछ क्षेत्रों में फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे । अभिनेता अक्षय कुमार 2 दिन उज्जैन में रुक कर शूटिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे । महाकाल मंदिर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शूटिंग चल रही है।
फिल्म अभिनेता श्री @akshaykumar उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बैरिकेड पर खड़े रहकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
—
वे मंदिर परिसर में चल रही फिल्म ओह माय गॉड 2 की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे हैं।@PROJS_Ujjain #JansamparkMP pic.twitter.com/FOlurNV48L— Religious Trusts & Endowments Department, MP (@TrustsReligious) October 23, 2021
‘कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय ..’ 🙏🏻
Need your blessings and wishes for #OMG2, our honest and humble attempt to reflect on an important social issue. May the eternal energy of Adiyogi bless us through this journey. हर हर महादेव@TripathiiPankaj @yamigautam @AmitBrai pic.twitter.com/VgRZMVzoDy— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 23, 2021
[dgv_vimeo_video id=”638115515″]
[dgv_vimeo_video id=”638115945″]
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

