1 जून से मध्य प्रदेश के सभी नेशनल पार्क होंगे अनलॉक, वन मंत्री बोले- मिलेगा रोजगार

नेशनल पार्क विजय शाह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 जून से नेशनल पार्क (National Park) भी अनलॉक (Unlock 2021) होंगे। इस संबंध में वन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।इसके तहत मध्यप्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान अब एक जून से खुलेंगे। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि कोरोना काल में प्रदेश के सभी बंद राष्ट्रीय उद्यान एक जून से 30 जून तक के लिये खोले जायेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Unlock Guideline: 1 जून से क्या होगा अनलॉक और क्या रहेंगे प्रतिबंध, पढ़िए यहां

वन मंत्री शाह (Forest Minister Dr. Kunwar Vijay Shah) ने बताया है कि कोरोना के चलते नेशनल पार्कों में जिन गाइडों, जिप्सी ड्राइवर आदि व्यक्तियों को रोजगार की दिक्कत महसूस की जा रही थी, उन्हें अब रोजगार मिलेगा। पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के दृष्टिगत भी यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश की संभावना, 15 जून के बाद मानसून की एंट्री

वन मंत्री ने बताया कि नेशनल पार्कों में गतिविधियाँ प्रारंभ होने से आमजन और वन्य प्रेमी जंगलों की शुद्ध हवा और ऑक्सीजन लेने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों के दीदार कर सकेंगे। वन मंत्री ने विभाग (Forest department) के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे नेशनल पार्कों में आने-जाने वाले व्यक्तियों से कोविड-19 गाइड-लाइन का पालन कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews