KAMALNATH SARKAR : मंत्रिमण्डल के सदस्यों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित, देखें किसको कहां मिली जगह

-Allotment-of-rooms-to-the-Cabinet-members-in-the-ministry

भोपाल।

कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को कक्ष आवंटित कर दिए गए है। सभी मंत्री पुराने मंत्रालय भवन के कक्षों में ही बैठेंगें।एनेक्सी में केवल १६ मंत्रियों को ही कक्ष आवंटित किए जाएंगें।इसके साथ ही पांचवी मंजिल पर जहां सीएम का ऑफिस है वहां 21  मंत्रियों को कक्ष मिल पाए है। बाकी के मंत्रियों को अन्य फ्लोर पर कक्ष बांटे गए है। इनमें पांचवी मंजिल पर वरिष्ठ मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ कक्ष क्रमांक 513  में बैठेंगी।लखन घनघोरिया को 435 , महेन्द्र सिंह सिसौदिया 449 , पीसी शर्मा को तीसरी मंजिल पर 311 , सचिन यादव को 212 , सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल को 213  और तरुण भानोट को 228  नंबर कक्ष आवंटित किया गया है। 

मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्यों को उनके नाम के सामने अंकित मध्यप्रदेश मंत्रालय में कक्ष अस्थाई रूप से आवंटित किये गए हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews