अंबेडकर जयंती: जीतू पटवारी ने महू में बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, MP में बालिका शिक्षा मुफ्त और SC-ST-OBC बैकलॉग पदों पर भर्ती की मांग

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों की स्थापना कांग्रेस का संकल्प है ताकि उनके सपनों का समतामूलक भारत बनाया जा सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब देश में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता सुनिश्चित हो तथा सभी वर्गों को समान अवसर मिलें।
Ambedkar Jayanti Jitu Patwari Mhow

Jitu Patwari Mhow

अंबेडकर जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर नगर स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के सामने दो मुख्य मांगें रखी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर बीजेपी सच्चे अर्थों में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देना चाहती है और उनके आदर्शों पर चलना चाहती है तो तो प्रदेश में बालिका शिक्षा को मुफ्त किया जाए और SC, ST तथा OBC वर्ग के डेढ़ लाख बैकलॉग पदों पर एक महीने के भीतर भर्ती पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विचारों की स्थापना ही हमारा प्रथम संकल्प है, ताकि उनके सपनों का समतामूलक भारत बने और देश में लोकतंत्र व संविधान सुरक्षित रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम सब मिलकर देश को उनके दिखाए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता के रास्ते पर लेकर जाएं।

जीतू पटवारी ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

अंबेडकर जयंती के अवसर पर जीतू पटवारी बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबा साहब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।

बीजेपी को घेरा

इस अवसर पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब का फोटो लगाती है लेकिन उनके बनाए संविधान से खिलवाड़ करती है और आरक्षण पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी को भी दान में नहीं दिया गया, ये एससी एसटी वर्ग का संवैधानिक अधिकार है। जीतू पटवारी ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश एससी एसटी पर अत्याचार के मामले में नंबर वन है। उन्होंने सवाल किया कि अगर बीजेपी को बाबा साहब से प्रेम है तो प्रदेश में दलितों और ओबीसी पर पर अत्याचार क्यों हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पूछा कि बीजोपी एमपी में ओबीसी के आरक्षण को क्यों रोक रही है।

सरकार से की दो प्रमुख मांगें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि यदि बीजेपी बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश में बालिका शिक्षा मुफ्त करनी चाहिए और एससी एसटी ओबीसी बैकलॉग के लाखों पद तुरंत भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहनों की रक्षा और शिक्षा सरकार के प्राथमिकता होनी चाहिए। जीतू पटवारी ने सरकार से मांग की है कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लगभग डेढ़ लाख बैकलॉग पदों पर एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन दो मांगों को पूरा करती है तो कांग्रेस मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews