केजरीवाल समर्थक का वीडियो वायरल, “एक घंटे के लिए ED दे दीजिये मोदी-शाह को जेल में डाल देंगे”

Kejriwal supporter's threat

ED Arrests Arvind Kejriwal Delhi liquor policy case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद कल रात से ही आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और केजरीवाल समर्थक मोदी सरकार पर हमलावर हैं, इसी बीच केजरीवाल समर्थक का एक वीडियो सामने आया है जो धमकी दे रहा है कि एक घंटे के लिए आम आदमी पार्टी को ED दे दीजिये मोदी – शाह को जेल में डाल देंगे, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल  हो रहा है।

ED की गिरफ़्तारी के बाद भड़के आप नेता, कार्यकर्ता 

दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल को गिरफ्तार किये जाने के बाद से दिल्ली का सियासी माहौल गरमाया हुआ है, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, मंत्री आतिशी सहित अन्य नेता आरोप लगा रहे हैं कि ये सब पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है, उन्हीं के इशारे पर ED समन भेज रही है, पार्टी का हर नेता अपने सीनियर नेताओं की तरह ही अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को भाजपा की साजिश बता रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल समर्थक और आप नेताओं को हिरासत में लिया 

उधर केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली की सड़कों पर कल से ही हंगामा जारी है, गुरुवार रात को जब ED केजरीवाल के घर में रेड कर रही थी तब उनके घर के बाहर भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक जुटना शुरू हो गए थे जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था ।

केजरीवाल समर्थक ने दी धमकी -…. मोदी-शाह के जेल में डाल देंगे

इसी दौरान एक केजरीवाल समर्थक को जब दिल्ली पुलिस पकड़ कर ले जा रही थी तभी मीडिया से बातचीत में उसने सरे आम धमकी दी, मीडिया ने पूछा कि 9 समन पर अरविंद केजरीवाल क्यों पेश नहीं हुए?  समर्थक बोला ये सब भाजपा और ईडी मिलकर कर रहे हैं, मीडियापर्सन जब अपने सवाल पर अड़े रहे तो पुलिस गिरफ्त में आया समर्थक बोला .. “हमें एक घंटे के लिए ED दे दो अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को अन्दर डाल देंगे।”

एमपी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने शेयर किया धमकीभरा वीडियो  

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी समर्थक का ये धमकी भरा बयान वायरल हो रहा है, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर शेयर किया है , उन्होंने लिखा- अरविंद केजरीवाल के समर्थक हिरासत में भी सरेआम धमका रहे हैं ?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews