
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले भूतपूर्व विधानसभा सदस्य लक्ष्मी नारायण गुप्त, रमेश वल्यार्नी, मदन सिंह डहरिया, भूतपूर्व संसद सदस्य तिलकराज सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिवंगत नेताओं और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने भी अपनी संवेदनाए प्रकट की, वही विधायक और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने भी अपनी शोक संवेदना सदन में जताई।
यह भी पढ़ें… MPPSC: पीएससी प्रश्नोत्तर विवाद मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला
इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन आज अभिभाषण पर चर्चा होनी थी। अब यह चर्चा आगे आने वाले दिनों में होगी। 9 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी। देखना होगा की बजट को लेकर प्रदेश की जनता राहत के जो कयास लगा रही है ,सरकार उन कयासों पर कितना खरा उतरेगी। केंद्र के बजट में हालांकि लोगों को बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली है, लेकिन अब प्रदेश की जनता की निगाहें प्रदेश के बजट पर टिकी है।
