MLA के कोरोना पॉजिटिव के बाद विधानसभा ने सभी विधायकों को जारी किया पत्र

Losing-MLAs-who-are-going-round-the-assembly-for-pension

भोपाल। भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेजा (BJP MLA Omprakash Sakleja) के कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) निकलने के बाद विधायकों में दहशत का माहौल है।कई विधायकों ने टेस्ट करवाया है और कई सावधानी के तौर पर क्वारेंटाइन हो गए है, लेकिन खतरा अभी भी टला नही है। विधानसभा (MP Assembly) के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ 206 विधायकों पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां विधानसभा के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे है और संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है वही दूसरी तरफ विधानसभा ने एक पत्र जारी कर सभी विधायकों को सतर्कता बरतने की अपील की है।

दरअसल, बीजेपी विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज रविवार को विधानसभा ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को स्वनिगरानी बरतने की अपील की है।वही पत्र में जरुरत पड़ने पर जांच कराने की भी बात कही गई है। सतर्कता के लिए विधानसभा ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को अलर्ट किया है। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी विधायकों को पत्र भेज जांच कराने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव के मतदान का फुटेज चेक कराया जा रहा है। इसमें सकलेचा कहीं भी बिना मास्क नजर नहीं आए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मंदसौर जिले से विधायक व प्रोटेम स्पीकर जगदीश देवड़ा, विधायक राजेंद्र पांडे, दिव्यराज सिंह ने  अपने आपको घर में क्वारैंटाइन कर लिया है वही ।तलाम ग्रामीण से दिलीप कुमार मकवाना, मंदसौर जिले के यशपाल सिंह सिसोदिया, देवी लाल धाकड़, मनावर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, सिसोदिया की पत्नी (पीछे खड़ीं)। नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल। सभी ने जेपी में सैंपल दिए।

इधर विधायक के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री निकाली जा रही। विधानसभा में लगे सीसीटीवी द्वारा फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकी पता लगाया जा सके, कि बीजेपी विधायक ने किस किस से मुलाकत की थी और किस-किस जगह गए थे। विधायक का चार दिन बाद फिर टेस्ट किया जाएगा तबतक किसी भी तरह के लक्षण खांसी, सरदर्द, बुखार अथवा शरीर में दर्द आदि होता है, तो उन्हें सूचित करने को कहा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews