झाड़ फूंक के नाम पर बाबा ने युवती को सिर में मारी तलवार, हालत गंभीर

बाबा के युवती के सिर पर तलवार मारते ही उसके सिर से खून बहने लगा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद उसके परिजन घबरा गए, वह युवती को फौरन अस्पताल ले जाने के लिए साधन तलाशने लगे, इसी बीच बाबा ने युवती को अस्पताल ले जाने से रोका
fathers-body-has-been-kept-in-the-house-for-1-month-mp-of-the-ip-officer-the-bushes-are-going-to-be-alive

BHOPAL NEWS : देवास जिले के सिंगावदा गांव में सोनकच्‍छ से आई एक युवती के सिर पर झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा द्वारा तलवार से मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती को रात के समय डरावने सपने आते थे, इसके चलते परिजन उसे झाड़फूंक करने वाले बाबा के पास ले, जहां बाबा ने युवती के सिर पर तलवार से वार कर दिया। जिससे युवती के सिर से खून बहने लगा गया।

फौरन लेकर दौड़े अस्पताल 

बाबा के युवती के सिर पर तलवार मारते ही उसके सिर से खून बहने लगा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद उसके परिजन घबरा गए, वह युवती को फौरन अस्पताल ले जाने के लिए साधन तलाशने लगे, इसी बीच बाबा ने युवती को अस्पताल ले जाने से रोका, लेकिन परिजन नहीं माने और युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है, लड़की के सिर में तलवार के वार से गंभीर चोट लगी, उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

आयोग ने लिया संज्ञान 

घटना के बाद परिजनों ने युवती को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, देवास से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews