बैरागढ़ पुलिस का बड़ा दावा, कहा- यहां जुआ और सट्टा बंद लेकिन क्राइम ब्रांच ने यहां पकड़े पुराने सटेरिये

बैरागढ़ पुलिस का बड़ा दावा, कहा- यहां जुआ और सट्टा बंद लेकिन क्राइम ब्रांच ने यहां पकड़े पुराने सटेरिये

Bhopal News : राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में खुलेआम जुआ, सट्टा, चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। एक तरफ जहां बैरागढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस बात से इंकार करते है कि यहां पर सट्टा जुआ और चोरी की घटनाएं साल भर में नहीं हुई। वहीं, भोपाल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को बैरागढ़ के कुख्यात सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आरोपी से लगातार पुछताछ कर रही है। आइए जानें विस्तार से…

क्राइम ब्रांच ने दी दबिश

दरअसल, क्राइम ब्रांच ने बैरागढ़ सब्जी मंडी से तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी बैरागढ़ में इमरान खां नाम का पुराना सटोरिया आने- जाने वाले लोगों से सट्टा पर्चा और रुपये लेकर सट्टा खिला रहा है। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। जहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया जो सट्टे के नंबर लगा रहे थे। सभी आरोपितों को क्राइम ब्रांच थाने लाया गया।

सट्टे का लेखा-जोखा

क्राइम ब्रांच को आरोपित की तलाशी में सट्टे का पुराना लेखा-जोखा मिला है। इनमें से मुख्य आरोपी इमरान का अच्छा- खासा आपराधिक रिकार्ड है। उसके खिलाफ रासुका के तहत, कार्रवाई की जा चुकी है। सट्टा और जुआ में वह 2011 से सक्रिय होकर बैरागढ़ में यह काम करता है। उसके बाकी साथी विक्की और भूरा का भी आपराधिक रिकार्ड मिल गया है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews